आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए शमीम हुसैन बांग्लादेश की टीम में शामिल

बांग्लादेशी क्रिकेटर शमीम हुसैन

ढाका, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने sunday को घोषणा की कि शमीम हुसैन को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है.

सीरीज़ शुरू होने से पहले टी-20 Captain लिटन दास ने शमीम को टीम से बाहर रखने पर चयनकर्ताओं पर तंज कसा था, जिसके बाद इस निर्णय ने काफ़ी सुर्खियाँ बटोरी थीं. अब सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है और निर्णायक मुकाबले के लिए शमीम को वापस टीम में शामिल किया गया है.

राष्ट्रीय चयन पैनल के सदस्य और पूर्व तेज़ गेंदबाज़ हसीबुल हुसैन ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “शमीम कभी भी हमारी योजना से बाहर नहीं थे. हम बस टी-20 विश्व कप से पहले कुछ अन्य विकल्प आज़माना चाहते थे.” उन्होंने आगे कहा, “हमारी अपनी योजना है, और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ना चाहते हैं.”

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन कुमार दास (Captain ), सैफ हसन (उप-Captain ), तंजिद हसन, परवेज हुसैन, तौहीद ह्रिदॉय, जाकिर अली अनिक, काज़ी नुरुल हसन सोहन, माहिदुल इस्लाम भुइयां, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद शैफ उद्दीन, शमीम हुसैन.

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a Comment