Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट में वांछित शानू गिरफ्तार, गोली लगी

गिरफ्तार अभियुक्त

फिरोजाबाद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना उत्तर पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शानू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 28 नवंबर को थाना उत्तर पर अभियुक्त शानू के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शानू नगला पान सहाय के जंगलों में छुपे-छुपाये घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो एक संदिग्ध दिखा। रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान शानू पुत्र रहीश निवासी हबीबगंज थाना रामगढ़ के रुप में हुई है जो कि थाना उत्तर पर दर्ज मुकदमे वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *