सोमेश्वर महादेव मंदिर में फिर आयोजित हुआ भेड़ मेला

नई टिहरी, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भिलंगना ब्लॉक के तहत सीमांत गांव गंगी के सोमेश्वर महादेव मंदिर में भेड़ कौथिक मेले का पुनः आयोजन किया गया। मेरा पूरे उत्साह के साथ हुआ।
शुक्रवार को पुनः लगे भेड़ कौथिग में भी सैकड़ों भेड़ों ने शिरकत की, ग्राम प्रधान अंगूरी देवी ने बताया कि सोमेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में लगने वाले हर त्रिवार्षिक भेड़ कौथिग में अगर कोई पशुपालक शामिल न हो सके तो वर्षों की परंपरा के तहत एक माह के अंतर्गत पुनः भेड़ कौथिग का आयोजन किया जाता है। तमाम ग्रामीण सोमेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर भेड़ों को मंदिर की परिक्रमा कराते हैं।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े एवं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अंगूरी देवी ने बाहर से आये तमाम अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय लाल, क्षेपंस नित्यानंद कोठियाल, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भजनियाल सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / प्रदीप डबराल



