Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुरः स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर बीईओ ने जताई नाराजगी

विद्यालयों के भ्रमण के दौरान शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्योपुर बीईओ मधु शर्मा।

श्योपुर , 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शैक्षणिक गतिविधियों एवं मध्यान्ह भोजन की हकीकत जानने के लिये शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी मधु शर्मा द्वारा ढोढर संकुल के आधा दर्जन स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर बीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के दौरान बीईओ मधु शर्मा द्वारा संकुल केन्द्र ढोढर के अन्तर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी ढोढर, माध्यमिक विद्यालय आबादी पंजाबी, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, माध्यमिक विद्यालय सेमल्दा, हाई स्कूल सेमल्दा, माध्यमिक विद्यालय रामबाड़ी, हाई स्कूल आबादी पंजाबी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में कम उपस्थिति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की एवं दो दिवस में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने की निर्देश दिए। साथ ही मध्यान भोजन में सुधार के लिये भी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया। हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयो में बच्ची की परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-अटेंडेंस बढाने व साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के लिये भी निर्देशित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *