Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुरः प्रभारी सीडीपीओ ने किया आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण

आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सीडीपीओ

श्योपुर , 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में जिलाधीश अर्पित वर्मा द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर आंगनबाडी केन्द्रों के सतत रूप से निरीक्षण किये जाने संबंधी निर्देशो के क्रम में सोमवार को प्रभारी सीडीपीओ कराहल सुषमा सोनी द्वारा ढेगदा, बाढ, ककरधा, कलमी, खिरखिरी स्थित आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाये जाने, बच्चों की संख्या कम मिलने पर कार्यकताओं एवं सहायिकाओ को नोटिस जारी किये गये। इसी के साथ ग्राम खिरखिरी में आंगनबाडी केन्द्र में मध्यान्ह भोजन लापरवाही बरतने वाले स्वसहायता समूह शिवज्योति का अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही की गई।

प्रभारी सीडीपीओ सुषमा सोनी ने बताया कि ढेगदा स्थित आंगनबाडी केन्द्र ए,बी एवं सी पर निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता पदमा गौड, बाईसा आदिवासी एवं प्रज्ञा शर्मा अनुपस्थित पाई गई। इसी प्रकार ग्राम ककरधा में कार्यकर्ता शिमला आदिवासी भी अनुपस्थित मिली, उक्त सभी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। इसी प्रकार ढे़गदा स्थित तीनांे आंगनबाडी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने के लिए आंगनबाडी सहायिका गुड्डी आदिवासी, ममता आदिवासी एवं दुलारी जाटव को भी नोटिस दिये गये हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *