Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुरः वीरपुर से कूनो सायफन तक सात किमी तक बिछाया गया रैक पैनल, जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन

सबलगढ़ से वीरपुर के बीच मालगाड़ी से ली जा रही ट्रायल

श्योपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में ग्वालियर से श्योपुर तक मेमो ट्रेन का कार्य प्रगति पर चल रहा है। सबलगढ़ तक चल रही यात्री ट्रेन के बाद अब वीरपुर के आगे ट्रेन संचालित करने के लिये शनिवार को सबलगढ़ से वीरपुर के आगे सात किमी का रैक पैनल (फाइल पटरी) वीरपुर से कूनो पुल तक डाला गया। इस दौरान मालगाड़ी चलाकर ट्रेक की ट्रायल भी ली गई।

रेल्वे अधिकारियों के अनुसार सबलगढ से वीरपुर तक का सेक्सन कम्पलीट हो चुका है। वीरपुर से आगे का फाइलन ट्रेक तैयार किया जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को वीरपुर से कूूनो पुल की ओर सात किमी का रैक पैनल (फाइल पटरी) डाली गई है। रेल्वे अधिकारियों के अनुसार संभवतः इसी माह रेल संरक्षण आयोग (सीआरएस) और प्रधान मुख्य अभियंता (ईआईजी) के निरीक्षण किये जा सकते हैं। उक्त निरीक्षणों के बाद रेल्वे ट्रेक पर यात्री ट्रेन दौड़ने लगेंगी। यदि इसी माह ये निरीक्षण हो जाते हैं, तो वीरपुर के आगे तक यात्री ट्रेन इसी माह चलने की संभावना है।

गति से चल रहा ट्रेक का काम

रेल्वे अधिकारियों ने बताया कि श्योपुर तक ट्रेन संचालित करने के लिये ट्रेक का काम भी गति के साथ चल रहा है। पुल-पुलियाओं का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा स्टेशनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

इनका कहना है

हमारा सबलगढ़ से वीरपुर तक का सेक्सन कम्पलीट है। वीरपुर से आगे का ट्रेक तैयार किया जा रहा है। इसी महीने सीआरएस व ईआईजी के निरीक्षण किये जा सकते हैं। यात्री ट्रेन इन निरीक्षणों के बाद ही चलाई जाएगी।

मनोज कुमार सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी, झांसी मंडल

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *