Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुरः जिस मालिक के यहां ड्रायवरी पर लगे, उन्हीं का ट्रेक्टर उठा ले गये थे बदमाश

कराहल पुलिस द्वारा पकड़ा गया ईनामी आरोपी।

श्योपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पनवाड़ा निवासी फरियादी के यहां एक साल पहले ड्रायवरी करने वाले जो आरोपी ट्रेक्टर लेकर फरार हो गये थे, उनमें से एक आरोपी को कराहल थाना पुलिस ने गिरफ्तार करा लिया है। आरोपी पर पुलिस द्वारा पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार गत 24 फरवरी 2024 को फरियादी उदयसिंह पुत्र रामसिंह सिसौदिया उम्र 40 साल निवासी पनवाडा ने कराहल में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी भूरा ऊर्फ प्रदीप सिकरवार पुत्र ओमप्रकाश सिकरवार निवासी तोर तिलावली थाना देवगढ़ जिला मुरैना एवं लाला ऊर्फ शैलेन्द्र पुत्र जगमोहन यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम दुल्हनी थाना सुमावली जिला मुरैना के द्वारा फरियादी व अन्य लोगो के ट्रेक्टरों अनुबंध कर काम पर लगाया था, लेकिन आरोपीगण ट्रेक्टरों को अपने साथ ले गये। इस मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही थी। साथ ही आरोपीगणों पर पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रूपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था।

मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी लाला ऊर्फ शैलेन्द्र पुत्र जगमोहन यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम दुल्हनी थाना सुमावली जिला मुरैना को मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश भी कर दिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी यास्मीन खान के अतिरिक्त सउनि पवन शर्मा, प्रआर महावीर सिह, आर पवन कटारे, अभिषेक शर्मा, बृजमोहन गुर्जर, धर्मेन्द्र राठौर, विकाश शर्मा, खालिद खा की भूमिका रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *