Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास की दुर्घटनाओं के लिए ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार : शिखा चटर्जी

भाजपा विधायक शिखा चटर्जी

सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर डाबग्राम–फुलबाड़ी की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने राज्य पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि आशीघर मोड़ इलाके में अवैध पिकअप वैन और मैक्सी कैब स्टैंड के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में स्कूटी दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले एक स्कूली बच्चे की मौत हुई थी। वहीं, छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। ईस्टर्न बाईपास पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए शिखा चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि पुलिस अन्य कामों में व्यस्त रहते हुए अपनी मूल जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रही है।

विधायक के अनुसार, आशीघर मोड़ पर लंबे समय से अवैध रूप से पिकअप वैन और मैक्सी कैब के स्टैंड चल रहे है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और भारी वाहनों की आवाजाही वाले ईस्टर्न बाईपास पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अवैध स्टैंडों के चलते दुर्घटनाएं होने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इसके अलावा, ईस्टर्न बाईपास के फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर दुकानें लगाए जाने पर भी प्रशासन की नजर नहीं है।

शिखा चटर्जी ने बताया कि डाबग्राम-2 ग्राम पंचायत के प्रधान ने कई बार पुलिस और ट्रैफिक विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *