Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

शिवसेना यूबीटी के दो नेता शिंदे समूह की शिवसेना में शामिल

मुंबई, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शिवसेना यूबीटी के दो नेताओं ने गुरुवार को शिंदे समूह की शिवसेना में प्रवेश किया है। इन दोनों को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पार्टी में शामिल किया है और कहा कि इन दोनों को उचित सम्मान किया जाएगा। इन दोनों के शिंदे समूह में आने से शिवसेना यूबीटी को सिंधुदूर्ग और संभाजीनगर जिले में शिवसेना यूबीटी को करारा झटका लगा है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि सिंधुदूर्ग जिले में राजन तेली शिवसेना यूबीटी के नेता और पूर्व विधायक रह चुके हैं। उन्होंने शिवसेना शिंदे समूह में बिना किसी मांग के प्रवेश लिया है। इसी तरह संभाजीनगर के गंगापुर के पूर्व विधायक अन्नासाहेब माने ने भी आज शिंदे समूह में प्रवेश किया है। इन दोनों नेताओं के शिंदे समूह में आने से पार्टी की ताकत इन दोनों जिलों में बढ़ी है, जिसका लाभ आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में होगा।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *