Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

शिवपुरीः स्वास्थ्य शिविर में 600 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

विशेष स्वास्थ्य शिविर

शिवपुरी, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में आज करैरा नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाना और सभी वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन और सीबीएमओ डॉ. रोहित भदकारिया के नेतृत्व में जिले से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों की जाँच व उपचार सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में मेडिसिन के 138, अस्थिरोग के 40, स्त्रीरोग के 84, नाक-कान-गला के 16, दंत रोग के 54, एक्स-रे के 56, शिशु रोग के 66 और एन.सी.डी. के 138 मरीजों सहित कुल 602 रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ टी.बी. मरीजों को फूड वास्केट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

शिविर के साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें रणवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री, आयुष्मान मित्र राहुल दीक्षित, जितेन्द्र योग, श्याम सुंदर मसराम, दानिश खाँन, अंकित खटीक, विमल साहु, संदीप रावत, आशीष अग्रवाल एवं नरेन्द्र रावत ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई, जहाँ करैरा विधायक रमेश खटीक ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार ही जीवन का आधार है विषय पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, रामस्वरूप रावत, पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, पवन निगौती, नफीस खाँन, चंदू सक्सेना सहित नगर के गणमान्यजन एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मरीजों एवं छात्र-छात्राओं को फल वितरण के साथ किया गया। इस आयोजन में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसने शिविर को और प्रभावी बनाने में योगदान दिया।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *