Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल के मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात लगी आग, शार्ट सर्किट बनी वजह

मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात लगी आग

भोपाल, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के मारवाड़ी राेड स्थित सेंट्रल बैंक की ब्रांच में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। राहगीराें ने बैंक के अंदर से धुंआ निकलते हुए देखा ताे तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड काे सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग में बैंक के कुछ दस्तावेज जल गए। आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात आग लग गई। धनतेरस का त्याैहार हाेने के कारण काफी भीड़ बाजार में थी। इस दाैरान आग लगने के बाद बैंक का फायर अलॉर्ट सिस्टम भी एक्टिव हो गया। आवाज सुनकर जैसे ही लाेगाें ने देखा ताे बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लाेगाें ने पुलिस और फायर दल काे सूचना दी। इसके बाद जूनानी सफाखाना और फतेहगढ़ से दमकलें मौके पर पहुंची। पुराने शहर के बाजार और रहवासी इलाकों में सड़कें संकरी हाेने के कारण बैंक तक पहुंचने में दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। लोगों ने भी आगे आकर मदद की और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया। जैसे-तैसे दमकल के लिए रास्ता बनाया गया। देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दमकलकर्मी राजेंद्र बाथम ने बताया कि आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कितना नुकसान हुआ, यह बैंक प्रबंधन आकलन कर रहा है। हालांकि, बैंक प्रबंधन की ओर से यह साफ नहीं किया गया है। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन करने में लगे हैं। दूसरी ओर, रुपए सुरक्षित है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *