Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

श्रमिक हुंकार रैली 26 दिसंबर को जयपुर में

26 दिसंबर को जयपुर में होगी श्रमिक हुंकार रैली, हजारों मजदूर भरेंगे हुंकार

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) राजस्थान प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को जयपुर में विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” का आयोजन किया जाएगा। रैली प्रातः 11 बजे शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुंचेगी, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रमिक एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

इस रैली का उद्देश्य मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं न्यूनतम वेतन में वृद्धि, स्थायी रोजगार की गारंटी, ठेका प्रथा की समाप्ति, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सहित मूलभूत अधिकारों की रक्षा की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

भारतीय मजदूर संघ ने सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों के अंधाधुंध निजीकरण पर भी गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि जनता को सेवाएं देने वाले राज्य के उपक्रमों का निजीकरण न तो राज्य हित में है और न ही जनहित में। रैली के माध्यम से सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।बीएमएस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है। उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के सम्मान, अधिकार और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। वहीं बीएमएस के क्षेत्र संगठन मंत्री सी.वी. राजेश ने कहा कि सरकार को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। रैली संयोजक दीनानाथ रूथला ने राज्य सरकार से मांग की कि श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र ठोस निर्णय लेते हुए न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *