श्री ब्राह्मण सभा कठुआ ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर जताया रोष, आईएएस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

Shri Brahmin Sabha Kathua expresses anger over derogatory remarks against Brahmin community, demands dismissal of IAS officer

कठुआ, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . ब्राह्मण सभा कठुआ ने Madhya Pradesh के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध किया है. ब्राह्मण सभा कठुआ के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता सहित सभा के अन्य सदस्यों ने कहा कि ऐसे अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो दूसरे समाज के प्रति अपशब्द इस्तेमाल करते हैं.

sunday को ब्राह्मण सभा कठुआ में मासिक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में आगामी महीने में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसी बीच ब्राह्मण सभा कठुआ की महिला विंग की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मण को शास्त्र का ज्ञान भी है और शस्त्र का भी, जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी से समझाएंगे, इसलिए ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने से पहले हजार बार सोचें. कठुआ ब्राह्मण सभा ने विश्वकर्मा समाज और वर्मा बिरादरी से अपील की है कि ऐसे लोग जो दूसरे समाज के प्रति अपशब्द इस्तेमाल करते हैं उन्हें अपनी बिरादरी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. सभा ने अन्य सभाओं से भी अपील की है कि वे भी इस मुद्दे पर एकजुट हों और आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करें. इस बीच ब्राह्मण सभा कठुआ ने एकजुट होकर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी बर्खास्तगी की मांग की. ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Leave a Comment