Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अस्पताल में भर्ती भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से मिलने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी और शामिक

कोलकाता, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ने से राजनीतिक हलकों में चिंता फैल गई। शनिवार शाम उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति अब स्थिर और शंकामुक्त है।

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी रविवार सुबह अस्पताल पहुंचे और शमिक भट्टाचार्य की तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि शमिक बाबू जल्द स्वस्थ हों।”

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पहले उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, लगातार अत्यधिक व्यस्तता और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *