Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को शुभेंदु अधिकारी ने दी बधाई

शुभेंदु अधिकारी: फाइल फोटो

कोलकाता, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बधाई दी है।

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। यह आपके अटूट समर्पण, नेतृत्व और अथक जनसेवा की एक महत्वपूर्ण मान्यता है। मैं इस महत्वपूर्ण भूमिका में आपकी सफलता के लिए आशा और प्रार्थना करता हूं और विश्वास करता हूं कि आप ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के हमारे मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *