शुभेंदु अधिकारी ने एसआईटी पर उठाए सवाल, बताया ‘जनता को बेवकूफ बनाने की साजिश’

कोलकाता, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने युवाभारती क्रीड़ांगन मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।
अपनी पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी ने पूछा, क्या एसआईटी को लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बनाया गया है?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि क्या आज एसआईटी के एक सदस्य और एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (जिन्हें आर.जी. कर मामले के दौरान हटाया गया था) के बीच एक बैठक हुई, जिसमें शो कॉज़ नोटिस प्राप्त करने वाले सबसे वरिष्ठ उम्मीदवार को जवाब तैयार करने की सलाह और मसौदा तैयार करने में मदद की गई?
शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, आज जारी किया गया एसआईटी और शो कॉज़ नोटिस बंगाल के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एक धोखा है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह विभाग को टैग किया है।
खबर लिखे जाने तक इन आरोपों पर सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय



