Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्याेपुर: लंबित भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए आशा कार्यकर्ताऐं

श्याेपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। वे अपने लंबित मानदेय, प्रोत्साहन राशि, कुष्ठ रोग सर्वे और एलटीटी भुगतान की मांग को लेकर पहुंची थीं। आशा कार्यकर्ताएं यहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंची थी।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से मासिक मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा, 2022-23 और 2023-24 का कुष्ठ रोग सर्वे और एलटीटी का भुगतान भी लंबित है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भुगतान में देरी के कारण उनके परिवारों के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयां आ रही हैं।

कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़ी आशा कार्यकताएं कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें ज्ञापन देने के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी चाहिए थी। इस पर आशा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे सीधे जिला कलेक्टर से मिलकर ही अपनी बात रखेंगी। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात न होने तक वहीं बैठे रहने की बात कही।

स्वास्थ्य विभाग पर सैलरी न देने का आरोप आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग सॉफ्टवेयर की समस्या और बजट की कमी का हवाला देकर हर महीने भुगतान अधूरा करता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सभी लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *