सिलिसेरह झील और कोपरा जलशय रामसर स्थलों की सूची में शामिल

अलवर स्थित

New Delhi, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) .

Rajasthan के अलवर स्थित सिलिसेरह झील और Chhattisgarh के बिलासपुर के पास स्थित कोपरा जलशय अब रामसर स्थलों की सूची में शामिल कर लिया गया है. इसके साथ ही अब रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है.शुक्रवार को एक्स पर जानकारी साझा करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि Rajasthan के अलवर स्थित सिलिसेरह झील और Chhattisgarh के बिलासपुर के पास स्थित कोपरा जलशय को रामस्थल घोषित किया गया है. यह हमारी समृद्ध जैव विविधता, जल संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन तथा जलवायु सुरक्षा और सतत आजीविका सुनिश्चित करने के हमारे सामूहिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

इससे भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है – जो 2014 में 26 थी.भूपेन्द्र यादव ने अलवर के लोगों, विशेषकर सिलिसेरह के आसपास रहने वाले लोगों को बधाई दी. सिलिसेरह झील को यह वैश्विक मान्यता मिलने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत जैव विविधता और अमृत धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और हम 100 के लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं. उन्होंने

Rajasthan और Chhattisgarh दोनों राज्यों के लोगों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी.

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Leave a Comment