Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

भाई दूज के दिन 6 हजार रुपये तक सस्ती हुई चांदी

चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । घरेलू सर्राफा बाजार मे चांदी के भाव में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज भाई दूज के दिन भी इस चमकीली धातु की कीमत में 4 हजार से 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूटा है, तो चेन्नई में इसकी कीमत में 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत गिर कर 1,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,59,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,60,000 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,59,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बावजूद 1,74,000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है।

वैश्विक बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 0.20 प्रतिशत गिर कर 48.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि लंदन के सिल्वर मार्केट में चांदी की सप्लाई बढ़ने से उसकी उपलब्धता का संकट खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में वैश्विक बाजार में चांदी के भाव में 9.15 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के कारोबारी जम कर मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इस वजह से चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बन गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *