Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BUSINESS

सर्राफा बाजार में नए शिखर पर चांदी, चेन्नई में 2.26 लाख तक पहुंची कीमत

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज जबरदस्त तेजी का दर्ज की गई है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 3 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आ गई है, जिसकी वजह से चांदी एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई है। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 2,13,800 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत 3,000 रुपये की उछाल के साथ 2,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,13,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,14,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,14,300 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,13,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक स्तर पर चांदी की फिजिकल सप्लाई सीमित बनी हुई है, जबकि निवेश और इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है। सेफ इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के तौर पर चांदी में निवेश बढ़ा है। खासकर, सिल्वर ईटीएफ में लगातार इनफ्लो होता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने भी चांदी को सपोर्ट दिया है। अगर बाजार की स्थिति में अचानक कोई बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 70 से 75 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *