Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

राजगंज ब्लॉक में एसआइआर सुनवाई शुरू

एसआइआर सुनवाई में पहुंचे मतदाता

जलपाईगुड़ी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार सुबह से ही राजगंज के बीडीओ कार्यालय परिसर में भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिली। विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने नाम, दस्तावेज़ों और सुधार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बीडीओ कार्यालय पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, एसआइआर सूची में त्रुटि, मतदाता सूची से नाम हटना, पता संशोधन, पारिवारिक विवरण में गलती सहित कई मुद्दों को लेकर लोग आवेदन करने पहुंचे, जिसके कारण भीड़ बढ़ गई।

हालांकि कई मतदाता आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ सुनवाई केंद्र पर पहुंचे, लेकिन अनेक लोगों के पास सभी मांगे गए दस्तावेज़ न होने से चिंता का माहौल है।

इस संबंध में जॉइंट बीडीओ सौरभ कांती मंडल ने बताया कि राजगंज विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार 404 और फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार 659 मतदाता इस सुनवाई प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं। दस्तावेज़ों को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारत द्वारा निर्धारित 13 प्रकार के दस्तावेज़ों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रक्रिया चलाई जा रही है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *