
कानपुर, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) . एसआईआर केवल चुनाव से संबंधित विषय नहीं है यह राष्ट्र निर्माण का विषय है. इस अभियान की सफलता से वास्तविक मतदाता ऐसे लोकतंत्र का निर्माण करेंगे. जो भारत को विश्व गुरु बनाने में सहायक होगा. यह बातें मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कही.
गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर Indian जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने डार्क जोन बूथों जिन पर गणना प्रपत्र अभी तक कम जमा हुए है उन पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है. इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने डार्क जोन बूथों की मैपिंग कर उन पर अलग से कार्यकर्ता नियुक्ति कर दिए. उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय में बैठक की और उनको चिन्हित किए गए डार्क जोन बूथों की सूची दी.
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज जिला अध्यक्ष आर्यनगर विधान सभा के जनरल गंज मंडल के बूथ नंबर 39 से 53 और बूथ नं 64 पर भ्रमण किया गया. इस दौरान जनमानस को अपने अपने गणना प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में रोहित साहू, योगेश पांडेय, सुनीता गौड़, आशीष तिवारी, संतोष राठौर, राम कुमार सिंह और अभिषेक दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
