Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

एसआईआरः ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप निर्वाचक नामावली का हुआ प्रकाशन

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड व सॉफ कॉपी

– जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड व सॉफ कॉपी

ग्वालियर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संशोधित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त 1935 मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की फोटोयुक्त हार्डकॉपी व फोटो रहित सॉफ्टकॉपी एवं मतदान केन्द्रों की सूची भी सौंपी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट व अपात्र मतदाता हटाने के बाद प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 13 लाख 97 हजार 360 आई है। एसआईआर के तहत जब गत 28 अक्टूबर को मतदाता सूची फ्रीज की गई थी तब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 49 हजार 943 थी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियां 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दर्ज कराई जा सकेंगीं। संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 23 दिसम्बर से लेकर 14 फरवरी तक दावे-आपत्तियों के निराकरण के साथ-साथ गणना पत्रक के नोटिस से संबंधित प्रकरणों का विधिवत निराकरण किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत एसआईआर के तहत फायनल अर्थात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे युवा जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे उनके फॉर्म-6 भरवाने में मदद करें।

उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराकर ईपी रेशियो व जेंडर रेशियो बेहतर करने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया एवं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजेन्द्र जैन व सतेन्द्र धाकड़, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि देशराज भार्गव व प्रभुदयाल जौहरे, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि विजय राजौरिया, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवाद) के एमके जायसवाल एवं आम आदमी के प्रतिनिधि आशीष राय सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *