Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: राष्ट्रपति से सम्मानित होकर लौटी एथलीट ज्योति का भव्य स्वागत

एललीट ज्योति को सम्मानित करते विद्यालय के प्राचार्य।

सिरसा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश की राष्ट्रपति से सम्मानित पैरा एथलीट ज्योति का सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढां सिरसा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ललित कालडा ने कहा कि मुझे नाज है कि ज्योति हमारे विद्यालय की छात्रा है। दिव्यांग होने के बावजूद भी ज्योति ने आत्मविश्वास के साथ बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया। खेलों में नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर दर्जनों मेडल हासिल करने वाली ज्योति को बीती 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से सम्मानित किया गया था।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ज्योति से बातचीत करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया। ज्योति ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश, शहर व नवोदय विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ज्योति उन सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा है, जो अपनी दिव्यांगता के कारण आत्मविश्वास खो बैठते हैं। इस दौरान स्टाफ सदस्य गुरप्रीत कौर, विनोद कुमार, अमृतलाल कम्बोज, मंजीत सिंह, वृजेंद्र सिंह, छोटू राम ने ज्योति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से ज्योति, पिता विजय पाल, माता शकुंतला देवी को स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उप प्रधानाचार्य नवीन लांबा ने कहा कि ज्योति ने यह साबित कर दिखाया कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का हौंसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। वहीं उन्होंने ज्योति के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र हो उसमें सबसे पहले माता-पिता का सहयोग होना बहुत जरूरी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *