Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: विधायक शीशपाल केहरवाला ने विस में उठाए कालांवाली के मुद्दे

विधानसभा में अपनी बात रखते विधायक शीशपाल केहरवाला।

सिरसा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिरसा जिले के कालांवाली विधानसभा से विधायक शीशपाल केहरवाला ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में कालांवाली हलके से संबंधित कई अहम मुद्दे उठाए। विधायक शीशपाल केहरवाला ने विधानसभा मेें कहा कि वर्ष 2014 में कालांवाली सब डिवीजन बन चुका था और वर्तमान में यहां ज्यूडिशियल कांप्लेक्स बनाने के उद्देश्य से भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने शासन से आग्रह किया कि इस भूमि का चयन जल्द से जल्द हो और इस कांप्लेक्स को कालांवाली में निर्मित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि इसे डबवाली के आसपास या ओढां में निर्मित कर दिया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें होंगी।

विधायक केहरवाला ने इस अवसर पर कालांवाली शहर में पेयजल समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस समय कालांवाली शहर के लोगों के लिए महज एक ही वाटरवक्र्स है जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से एक अतिरिक्त वाटर वक्र्स बनाने की अपील की। साथ ही विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कालांवाली में अनेक कॉलोनियां अनअप्रूवड हैं जिनमें सडक़ों व गलियों की हालात बदतर है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जारी होने वाला पैसा ऐसी कॉलोनियों के अनअप्रूवड होने के कारण वहां लग नहीं पाता जिससे वे क्षेत्र विकास से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वे कालांवाली की ऐसी सभी कॉलोनियों को नियमित कर वहां सडक़ों के निर्माण व अन्य विकास कार्यों को करवाए।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *