Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों की हेरोइन पकड़ी

पकड़ा गया नशा तस्कर।

सिरसा, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के विभिन्न स्थानों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने रविवार को बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गांव रोड़ी क्षेत्र से कार सवार रवि सिंह व सिकंदर सिंह को हेरोइन सहित काबू किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गांव रोड़ी के नहर पुल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। कार चालक ने सामने पुलिस टीम को देखकर कार को वापस मुडक़र भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया और तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ रोड़ी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव खारियां क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी खारियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

इसके अलावा शहर थाना सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कि बीती 19 दिसंबर को पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कीर्तिनगर क्षेत्र से प्रदीप निवासी मोहंता गार्डन बेगू रोड, सिरसा को 9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रवि निवास गुडियाखेड़ा, जिला सिरसा ने हेरोइन सप्लाई की थी। पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सप्लायर रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *