सिरसा पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की हेरोइन,तीन गिरफ्तार

पकड़े गए हेरोइन तस्कर.

सिरसा, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से करीब एक करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. सिरसा के Superintendent of Police दीपक सहारण ने मंगलवार को बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की दो पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर सिरसा व रानियां क्षेत्र से तस्करों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में रानियां थाना क्षेत्र के गांव करीवाला से होते हुए गांव बणी की तरफ जा रही थी. इस दौरान पुलिस जब गांव बणी के नजदीक पंहुची तो सामने से एक कार आती हुई दिखाई दी. पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने कार की स्पीड अचानक कम करके वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने कार सवार युवक को काबू कर लिया और तलाशी ली तो 261 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई. तस्कर की पहचान गुरमीत सिंह निवासी सिरसा के रूप में हुई है.

एसपी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक अन्य पुलिस टीम एमसी कॉलोनी नजदीक रेलवे स्टेशन सिरसा के पास नाकांबदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान रेलवे लाइन की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो नौजवान युवक आते दिखाई दिए, जो कि पुलिस टीम को देखकर भागने लगे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को काबू कर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल चालक गुरमेल सिंह निवासी अबूबशहर जिला सिरसा व हरदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिहं निवासी गांव साहलिबाला हाल सिलवाला Rajasthan के कब्जे से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई . Superintendent of Police ने बताया कि सिरसा पुलिस ने दोनों मामलों में करीब एक करोड़ रुपए की 524 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों यवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच की जा रही है.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उक्त हेरोइन रानियां, ऐलनाबाद, सिरसा तथा इसके आसपास क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है . Superintendent of Police ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Leave a Comment