
सिरसा, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से कार सवार तीन लोगों को तीन अवैध पिस्तौल व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है. सिरसा के Superintendent of Police दीपक सहारण ने मंगलवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली की कुछ आपराधिक किस्म के लोग ऑल्टो कार में काफी मात्रा में अवैध हथियार लेकर कर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में इधर-उधर घूम रहे है.
Superintendent of Police ने बताया कि सूचना के आधार पर नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम गांव ढाबा से बुर्ज भंगू रोड की तरफ जा रही थी. इसी दौरान गांव बुर्ज भंगू की तरफ से ऑल्टो कार आती दिखाई दी जो कि पुलिस टीम को देखकर रूक गई और चालक ने वापस मोड़ कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने कार को शक के आधार पर रोक लिया और तलाशी ली तो कार सवार राजीव कुमार के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस, सोनू के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस तथा विजय के कब्जे से छह कारतूस बरामद हुए, जबिक कार की पिछली सीट से 12 बोर की एक अवैध बंदूक व 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए.
Superintendent of Police दीपक सहारण ने बताया कि तीनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद हथियारों के लाईसेंस व परमिट पेश करने के लिए कहा गया तो उपरोक्त युवक कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए. उन्होंन बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ थाना बड़ागुढा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल कर पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान आपराधिक वारदातों का खुल्लासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध असला के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma
