Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: शराब व चूरापोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए शराब तस्कर।
चूरापोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी।

सिरसा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने सिरसा जिले के ऐलनाबाद उपमंडल क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी सुनील व जयसिंह शराब तस्करी कर रहे थे। बोलेरो गाड़ी से पुलिस ने 50 पेटी शराब बरामद की है, जिसकी बाजारी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। एबीवीटी स्टाफ सिरसा प्रभारी गुरमेश सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम ऐलनाबाद के गांव बेहरवाला क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गाड़ी में बड़ी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बेहरवाला के पास नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी आती दिखाई दी जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर रूक गई और वापस मुडऩे लगी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रोक लिया और तलाशी ली तो गाड़ी से 50 पोटी अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील व जय सिंह निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसके अलावा पुलिस ने सिरसा जिले के गांव जामल क्षेत्र से चार किलो चूरापोस्त सहित तस्कर सतीश पुत्र विजय निवासी सूबाखेड़ा, सिरसा को गिरफ्तार किया है। नाथूसरी चोपटा प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान जमाल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *