Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा का जवान गुवाहाटी में शहीद

शहीद जवान सुजीत सिंह।

सिरसा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिरसा जिले के गांव ढूकड़ा का जवान सुरजीत सिंह गुवाहाटी के सीवान में शहीद हो गया है। सुरजीत सिंह शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान सडक़ हादसे में ट्रक पलटने से शहीद हो गए। सोमवार को यह दुखद समाचार मिलने पर गांव में मातम का माहौल है। उल्लेखनीय है कि 15 दिन की छुट्टी के बाद सुरजीत सिंह 20 दिसम्बर को ही ड्यूटी पर गए थे। सुरजीत की पार्थिव देह मंगलवार को गांव में पहुंचेगी और इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि सुरजीत फौजी केवल एक साहसी सैनिक ही नहीं थे, बल्कि वे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने गांव में खेल ग्राउंड के लिए निरंतर प्रयास किए और आर्मी की तैयारी कर रहे बच्चों से उनका विशेष लगाव रहा। वे हमेशा युवाओं को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते रहे। उल्लेखनीय है कि गांव ढुकड़ा निवासी भंवरलाल के तीन बेटों में सुरजीत सिंह सबसे बड़े थे और 2013 में फौज में भर्ती हुए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *