Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बेटे की शादी का भात न्यौतने हेलिकॉप्टर से पहुंची बहन

बेटे की शादी में भात न्यौतने हेलिकॉप्टर से बोहड़ाकलां पहुंची पिंकी यादव व अन्य परिजनों का स्वागत करते उनके भाई।

-गांव धनवापुर से बोहड़ाकलां पहुंची बहन व अन्य परिजनों का पुष्पवर्षा से स्वागत

गुरुग्राम, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शादियों में हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने का काम तो आम हो गया है। यहां एक बहन अपने बेटे की शादी का भात न्यौतने (अपने भाइयों को शादी का निमंत्रण देने) के लिए एक बहन अपने परिवार के साथ हेलिकॉप्टर से पहुंची। इस तरह से यह भात न्यौतने का आयोजन दोनों गांवों में चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिला के गांव धनवापुर की रहने वाली पिंकी दहिया एवं नरेंद्र दहिया ने अपने बेटे रोहित दहिया की शादी तय की है। रोहित दहिया का विवाह आगामी 11 दिसंबर 2025 को झाड़सा 360 के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकरान की पौत्री के साथ होना निश्चित हुआ है। तीनों परिवारों दुल्हा पक्ष, दुल्हन पक्ष व दुल्हे के ननिहाल में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बेटे की शादी का भात न्यौतने के लिए पिंकी दहिया, उनके पति नरेंद्र दहिया, जेठानी सुनीता, देवरानी सरिता व एक बच्ची विशु बोहड़ाकलां पहुंचे। खास बात यह रही कि वे हेलिकॉप्टर में सवार होकर भात न्यौतने पहुंचे। भात न्यौतने की परंपरा में हेलिकॉप्टर लेकर जाना हर जगह पर चर्चा का विषय बन गया। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए दोनों ही गांवों में ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। यह भात न्यौतना चर्चा का विषय बन गया। बोहड़ाकलां गांव में भात न्यौतने पहुंची बहन पिंकी दहिया व अन्य परिवारजनों का पिंकी के भाई पंचायत समिति पटौदी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पंवार ने परिवारजनों के साथ पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच कुलदीप, पूर्व सरपंच धर्मपाल, डा. रीतू दहिया, राजपाल, भीमसिंह, सुन्दर, बलवान, लक्ष्मीनारायण, अधिवक्ता ममता राठी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *