सीतापुर : जीआरपी ने शातिर चाेर को पकड़ा

सीतापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
जीआरपी प्रभारी अरविन्द पांडेय ने सोमवार को बताया कि ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट, जहरखुरानी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी ने महमूदाबाद मोहल्ला खास निवासी अभियुक्त चुन्ना को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से जो मोबाइल फोन मिला वह चोरी का है।
जीआरपी ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि रेलवे परिसर व ट्रेनों में अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।————-
(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma



