Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

सीतापुर: बाइक पर बैठी महिला के कान से झाले नोचकर लुटेरा फरार

बाइक पर बैठा युवक और सड़क पर खड़ी पीड़ित महिला

सीतापुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार लुटेरों ने महिला के कान से झाले नोच लिए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी श्यामू कनौजिया ने रविवार को बताया कि पीड़ित महिला की पहचान लखीमपुर के मझिगवां निवासी कौशल की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई हैं। महिला शनिवार देरशाम को अपने पति और बच्चों के साथ बाइक से लखीमपुर खीरी जा रही थी। बंजरिया भट्टे के पास पीछे से एक बाइक पर सवार बदमाश ने तेजी से झपट्टा मारकर महिला के कान से झाले नोचकर फरार हो गया। इस घटना के दौरान महिला सड़क पर गिरते-गिरते बची है। कान फटने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि काजी कमालपुर चौकी प्रभारी ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। पुलिस पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। ————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *