Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
INDIA

कोरबा: बांगो बांध के छह गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 43,988 क्यूसेक पानी

कोरबा, 5 सितंबर (Udaipur Kiran News)। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मिनिमाता बांगो बांध (हसदेव बांगो बांध) का जलस्तर बढ़कर 358.11 मीटर पर स्थिर हो गया है। जलस्तर नियंत्रण के लिए बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है। बीती रात 10:30 बजे गेट संख्या 4 और 8 की ऊंचाई को 50-50 सेमी और बढ़ा दिया गया।

Bango Dam gates open

वर्तमान स्थिति में, गेट संख्या 5 और 6 को 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 और 8 को 1.00 मीटर, जबकि गेट संख्या 3 और 9 को 0.50 मीटर तक खोला गया है। इन सभी गेटों से कुल 34,988 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, पॉवर प्लांट हाइड्रेल से भी 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह बांध से कुल 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित हो रहा है।

इससे पहले गुरुवार सुबह 5:00 बजे जलस्तर नियंत्रण के लिए दो नए गेट (संख्या 3 और 9) खोले गए थे। पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाने से पहले ही निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया था।

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर गेटों को और खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *