Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से छह घायल

सोनीपत: सड़क हादसे में घायल परिवार के सदस्यों के परिजन

सोनीपत, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। खरखौदा

क्षेत्र में पीछे से आ रही तेज रफ्तार छोटी पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को जोरदार

टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक पांच वर्षीय

बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद पिकअप का चालक वाहन सहित मौके से भाग

गया।

जानकारी

के अनुसार, पीड़ित परिवार बाइक पर सवार होकर सेक्टर-15 से खरखौदा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक

सड़क पर गिर गई और उस पर सवार सभी लोग दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों

को संभाला और एम्बुलेंस को बुलाया।

हादसे

में मनीषा (9), लीला (25), सीमा (27), पावनी (35), नवीन (5) और एक पुरुष घायल हुए हैं।

सभी को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सबसे गंभीर चोटें पांच

वर्षीय नवीन को लगी हैं। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों

ने उसे विशेष निगरानी में रखा है और हालत नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल

में मौजूद महिलाओं ने बताया कि उनका परिवार वर्तमान में सोनीपत के सेक्टर-15 में गुरुद्वारे

के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा है तथा मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। सभी घायलों को

सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

घटना

की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी चालक

की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *