Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

मोबाइल स्नैचिंग गैंग के छह बदमाशों को धर—दबोचा

मोबाइल स्नैचिंग गैंग के छह बदमाशों को धर—दबोचा

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर दक्षिण ने शिवदासपुरा, सांगानेर सदर और अशोक नगर थानों की टीम के साथ मिलकर ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाली गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लोगों से छीने हुए 43 मोबाइल, 2 पावर बाइक और 8 अन्य बाइक बरामद की है। इसके अलावा पुलिस पूछताछ में जयपुर में अलग-अलग इलाकों में 20-25 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग पहले बाइक चुराती है और फिर पावर बाइक से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि शिवदासपुरा थाना पुलिस ने विकास हरिजन,अर्जुन हरिजन, महेश रैगर, उदय वाल्मीकि और सुरेश हरिजन को गिरफ्तार किया है। इनमें से विकास के खिलाफ फागी और मुहाना थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि महेश रैगर के खिलाफ मोखमपुरा और मौजमाबाद में चार मुकदमे दर्ज हैं। इन पांचों के कब्जे से 34 मोबाइल और दो पावर बाइक जब्त की है।आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं अशोक नगर थाना इलाके में मालवीय मार्ग पर एक महिला का मोबाइल छीनने के मामले में एमडी रोड निवासी सोहिल कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। वह 21 दिसंबर को हुमा सुमायला का मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। उसके कब्जे से छीने हुए सात मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। वहीं 21 दिसंबर को दिलखुश बैरवा नाम के एक शख्स का मोबाइल चुराने के आरोप में सुरेश हरिजन को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) ने बताया कि मोबाइल स्नैचिंग करने वाली गैंग के बदमाशों की धरपकड़ के दौरान एक शख्स को तीन अवैध कट्टों के साथ गिरफ्तार किया गया है। डीएसटी को जानकारी मिलने पर इंद्रेश सैन को हिरासत में लिया गया। उसके पास तीन अवैध देसी कट्टे बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसने गंगापुर में रहने वाले एक सहयोगी के जरिए यह देसी कट्टे मंगवाए हैं। वहीं जयपुर दक्षिण जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों के सबंध में चलाए जा रहे अभियान आपका मोबाइल फिर आपका के दौरान 50 लाख की कीमत के 240 मोबाइल बरामद कर परिवादियों को लौटाए गए है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *