Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छह पुलिसकर्मी ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छह पुलिसकर्मी ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना मजबूत करने की दिशा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जयपुर पुलिस के छह कांस्टेबलों को नवंबर 2025 का ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित समारोह में इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

पुलिस कमिश्नर मित्तल ने बताया कि कांस्टेबल उर्मिला यादव थाना मोती डूंगरी (जिला पूर्व) ने नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपित ब्रजेंद्र कुमार चंदेल उर्फ रवि को गिरफ्तार कराया और करीब 15 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद कराने में अहम भूमिका निभाई। वहीं कांस्टेबल गोपाललाल, थाना कालवाड़ (जिला पश्चिम)ने कुएं में गिरी महिला की जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। मानवता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। इसके अलावा कांस्टेबल गिरधर थाना माणक चौक (जिला उत्तर) ने 10 हजार और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ अन्य प्रकरण में 38 किलो चांदी बरामद कराई।

साथ ही कांस्टेबल बाबूलाल थाना चाकसू (जिला दक्षिण) ने टॉप-10 में वांछित तीन अपराधियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय योगदान दिया और कांस्टेबल प्रदीप यातायात पुलिस पश्चिम ने नवंबर माह में एक्सप्रेस हाईवे पर 1हजार 835 प्रभावी कार्रवाई कर यातायात अनुशासन मजबूत किया। कांस्टेबल सरदार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कार्यालय ने राजस्थान संपर्क पोर्टल, ई-फाइलिंग एवं प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध निस्तारण कर उत्कृष्ट कार्य किया।

पुलिस कमिश्नर मित्तल ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक समर्पण व लगन से कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित होते हैं। जयपुर पुलिस लगातार बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा के लिए प्रयासरत है। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सम्मानित पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समर्पित सेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *