Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: डीसीआरयूएसटी मुरथल के छह विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन

सोनीपत: दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के चयनित छात्रों के साथ कुलगुरु

सोनीपत, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दीनबंधु

छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विभाग के छह

विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनी वीई कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड

में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से छह लाख रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज

प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय

के कुलगुरु प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण

शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग जगत से मजबूत समन्वय का परिणाम है।

कुलगुरु ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को पहले वर्ष चालीस हजार रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण

भत्ता मिलेगा। एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें छह लाख रुपये

वार्षिक वेतन पैकेज पर नियुक्त किया जाएगा।

कुलगुरु

ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल नौकरी पाने वाले युवा तैयार करना नहीं है,

बल्कि ऐसे नवोन्मेषी युवा तैयार करना है, जो भविष्य में उद्यम स्थापित कर दूसरों को

भी रोजगार उपलब्ध करा सकें। उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए

कहा कि देश के युवा नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने

में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इलेक्ट्रिकल

इंजीनियरिंग विभाग से देवांक गुप्ता, हिमांशी, राहुल, रक्षिता, रिशु कंबोज, सागर और

सिद्धार्थ का चयन हुआ है। इस सफलता में विभागीय शिक्षकों तथा प्रशिक्षण एवं चयन प्रकोष्ठ

की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ

है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *