Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नौ देशों से जुड़े सोलह विशिष्ट व्यक्तित्व उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

9 देशों से जुड़े 16 विशिष्ट व्यक्तित्व उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । निर्विकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित चौथा बीकानेर गौरव अवॉर्ड इस वर्ष अत्यंत गरिमामय, भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारत सहित 9 देशों से जुड़े 16 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और बीकानेर गौरव अवॉर्ड को स्थानीय प्रतिभा को वैश्विक मंच देने वाला प्रयास बताते हुए आयोजन की सराहना की। मंच पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, बीकाजी ग्रुप के एमडी दीपक अग्रवाल, लोट्स के एमडी अविनाश मोदी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में निर्विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सी. एस. श्रीमाली ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों, प्रायोजकों और आयोजन से जुड़े प्रत्येक सहयोगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्विकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य बीकानेर की ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाना है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने प्रवासी बीकानेर को समर्पित इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की प्रवासी बीकानेर के लिए आयोजित यह समारोह अद्भुत है, इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। यह पहल बीकानेर के नाम को दूर-दराज तक गौरवान्वित करेगी।

9 देशों से जुड़े 16 सम्मानित व्यक्तित्व

यश कुमार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), शेफाली गोलछा (मानसिक स्वास्थ्य), पीयूष नारायण शर्मा (खनन प्रशासन), अंकित सिंघानिया (नवीकरणीय ऊर्जा), अशोक सुथार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), हरदेश मारवाहा (टेक्नोलॉजी व आईटी सेवाएं), न्यायमूर्ति चंद्र प्रकाश श्रीमाली (न्यायपालिका), चंदन तापड़िया (पूंजी बाजार व वित्तीय शोध), कपिल शर्मा (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग), निकिता मित्तल (टेक्नोलॉजी व सॉफ्टवेयर), शुभम सोनी (मशीन लर्निंग व एआई), कौसर ज़ैनुअल बशर (राजस्थानी साहित्य), डॉ. संजय खत्री (बाल हृदय रोग चिकित्सा), अरिहंत बुच्चा (निवेश बैंकिंग), डॉ. राजू व्यास (हृदय रोग चिकित्सा)।

सम्मान ग्रहण करते हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों ने बीकानेर से अपने गहरे जुड़ाव को साझा किया और कहा कि चाहे वे देश-विदेश में कार्यरत हों, लेकिन उनकी पहचान और संस्कार बीकानेर से ही जुड़े हैं। कई सम्मानितों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, रोजगार, स्टार्टअप मार्गदर्शन और सामाजिक सेवा के माध्यम से बीकानेर के विकास में सक्रिय योगदान देने की इच्छा भी व्यक्त की।

इस वर्ष एक विशेष सम्मान श्रीमती सी. एम. मूंधड़ा चेरेटिबेल ट्रस्ट को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मेडिसिन विंग सहित अनेक जनहितकारी विकास कार्य किए गए हैं। यह सम्मान ट्रस्ट की ओर से श्री डी. पी. पचिसिया ने ग्रहण किया।

सहयोगियों का विशेष सम्मान

इस अवसर पर सहयोगी दीपक अग्रवाल, भारतभूषण अग्रवाल, डाॅ, शरददत्ता आचार्य, अविनाश मोदी, पिन्टू राठी, विनोद बाफना, जय अग्रवाल, डाॅ. श्याम अग्रवाल, भूपेन्द्र मिढ्ढा,संजय बंसल, अनुज मित्तल, अक्षय आचार्य तथा राम पाणेचा का विशेष सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन किशोर राजपुरोहित और संजय पुरोहित द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।

इस अवसर पर निर्विकल्प फाउंडेशन की टीम के सदस्यों को भी उनके समर्पण और परिश्रम के लिए टोकन ऑफ थैक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीकानेर गौरव अवॉर्ड 2025 एक बार फिर यह संदेश देने में सफल रहा कि बीकानेर केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि वर्तमान की प्रतिभा और भविष्य की संभावनाओं का शहर है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *