Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

लघु व्यापारियों ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान लघु व्यापारी

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार ज्वालापुर, कनखल, उत्तरी हरिद्वार, पंतदीप पार्किंग, रोड़ी बेलवाला प्रशासनिक मार्ग इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम हरिद्वार में वर्ष 2018 के पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को स्थापित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में नगर निगम प्रांगण में सहायक नगर आयुक्त नगरी फेरी समिति के प्रभारी अधिकारी महेंद्र यादव सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद वरिष्ठ लिपिक पंडित अखिलेश शर्मा लिपिक शिव प्रकाश चौहान से लघु व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्तारित चर्चा कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी प्रेषित किया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला 2027 के आयोजन में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रोड़ी बेल वाला, पंतदीप पार्किंग, रेलवे रोड रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ज्वालापुर, कनखल ,उत्तरी हरिद्वार इत्यादि क्षेत्रों में पूर्व में नगर निगम में पंजीकृत वर्ष 2018 के सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से नगर निगम प्रशासन द्वारा वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर फेरी समिति प्रभारी अधिकारी सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव से भेंट वार्ता कर अपनी न्याय संगत मांगों को दोहराया गया है।

लघु व्यापार एसो के जिला अध्यक्ष राजकुमार ने कहाकि भीमगोडा, खड़खड़ी, भूपतवाला ,सप्तऋषि इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी चिन्हित वेंडिंग जोन में साइन बोर्ड लगाकर लघु व्यापारियों को ड्रेस कोड के साथ व्यवस्थित किया जाने की कार्रवाई को नगर निगम प्रशासन द्वारा न्याय पूर्ण तरीके से अमल में लाना होगा।

फेरी समिति प्रभारी अधिकारी महेंद्र यादव से चर्चा कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में सोनू कुमार, मोनू तोमर, सुनील कुकरेती, शिव चौहान, शुभम सैनी, अनुज त्रिवेदी, कमल सिंह, रवि कश्यप, वीरेंद्र, मोहन लाल, कुंदन सिंह, आशीष रावत, ओमप्रकाश भाटिया, भोला यादव, विजय कुमार, लाल चंद आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *