Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

लघु व्यापारियों ने निकाली आक्रोश न्याय रैली

स्ट्रीट वेंडर्स की रैली

हरिद्वार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्ट्रीट वेंडर्स ने लघु व्यापार एसोसिएसन.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को अर्द्ध कुंभ मेला-2027 में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को अलग से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित करने की मांग को लेकर आक्रोश न्याय रैली निकाली।

यह रैली बड़ा बाजार, मोती बाजार, राम बाजार ,भल्ला रोड ,अप्पर रोड, होते हुए बाल्मीकि चौक पर पहुंच कर लघु व्यापारियों की सभा में तब्दील हो गयी।

रैली में लघु व्यापार ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को आगामी अर्द्ध कुंभ मेला 27 में व्यवस्थित किया जाना चाहिए। पूर्व मे महाकुंभ मेला 21 में मेला प्रशासन की ओर से निगम के माध्यम से मेला क्षेत्र में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि यदि मेला प्रशासन लघु व्यापारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

रैली को एसोसिएशन के संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा व जिला अध्यक्ष राजकुमार ने भी संबोधित किया। रैली में भारी भारी संख्या में लघु व्यापारी शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *