Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने किया 19 से 23 अक्टूबर तक पर विशेष इंतजाम

एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने किया 19 से 23 अक्टूबर तक पर विशेष इंतजाम

जयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली पर्व पर होने वाली दुर्घटनाओं में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए इस बार एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इमरजेंसी के साथ ही ट्रामा सेंटर में भी डॉक्टर्स की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई है।

एसएमएस हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि 19 से 23 अक्टूबर तक पांच दिन चलने वाले इस दीपोत्सव पर इमरजेंसी में जनरल मेडिसिन, सर्जरी और ऑर्थो के अलावा आई, स्किन और प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट से जुड़े डॉक्टर्स भी तैनात रहेंगे। इन डॉक्टर्स की राउंड दि क्लॉक तीन स्लॉट में 24 घंटे ड्यूटी लगाई है।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर पटाखों से जलने,आंखों में चोट आने और बुजुर्ग, अस्थमा, दिल की बीमारी के मरीज जिनको सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे संबंधित मरीज ज्यादा आते हैं। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बार सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात किया गया है।

19 अक्टूबर से लगातार राजकीय अवकाश का दौर रहेगा। इस दौरान हॉस्पिटल में ओपीडी बहुत कम समय के लिए संचालित होगी। इसलिए गंभीर और कम गंभीर मरीजों का ज्यादा भार इमरजेंसी पर ही आता है। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. बी.एल. यादव ने बताया- इस बार ट्रामा सेंटर में भी आने वाले बर्न और दूसरे केस के मरीज (ट्रामा केस से अलग) को इलाज देने की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले छोटे बीमारी के केसों को तो ट्रीटमेंट दिया ही जाएगा। अगर कोई बड़ा केस आता है तो ऑन कॉल डॉक्टर बुलाकर न्यूरोसर्जरी समेत अन्य डिपार्टमेंट से भी डॉक्टर बुलाकर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। ताकि मरीज को परेशानी ना उठानी पड़े।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *