Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

74 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस की गिरफ्त में शातिर तस्कर

कानपुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । दक्षिण जोन की नौबस्ता पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से एक कार में 74 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़ा गया युवक मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है। जबकि वर्तमान में वह फतेहपुर में रह रहा था। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यूपी डायल 112 को सूचना मिली कि यशोदा नगर स्थित व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध कार काफी समय से खड़ी है। एसीपी नौबस्ता समेत थाने के पुलिस मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कार में बैठा एक युवक भाग निकला। जबकि दूसरे युवक को बाहर निकालकर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट व डिग्गी से तीन बैग और एक बोरी बरामद हुई। जिसमें गांजे से भरे 74 बंडल थे। पुलिस ने तुरंत ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

शुरुआती पूछताछ में तस्कर वरुण तिवारी ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि वर्तमान में वह फतेहपुर में रहता है। उसका दूसरा साथी भी फतेहपुर का ही रहने वाला है। जो मौके से फरार हो गया। आगे उसने बताया कि काफी समय से वह मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से गांजा लाकर कानपुर, फतेहपुर और उसके आसपास के जिलों में अच्छे दामों पर बेंचते थे। आज भी गांजा सप्लाई करने आए थे और चौराहे पर खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर वरुण ने कई लोगों के नाम भी बताए हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा मौके से मिली कार के नंबर से मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी इस पूरे मामले में आरोपित बनाया जाएगा। फिलहाल तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजकर उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *