नौ लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Prayagraj के झूंसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार स्मैक तस्कर का छाया चित्र

Prayagraj, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित झूंसी थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने तस्कर के कब्जे से नौ लाख अस्सी हजार रुपए की स्मैक बरामद किया है. पुलिस टीम उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित झूंसी थाना क्षेत्र के नारायण दास मोहल्ला निवासी दीपक Indian ा पुत्र स्वर्गीय मानिकचन्द्र Indian ा है. पुलिस टीम ने युवक के पास से 62 पुड़िया स्मैक बरामद किया. जिसका वजन लगभग 49 ग्राम है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 80 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन एवं 660 रुपए नकद बरामद किया है. अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणीपुरम मैदान के पास से गिरफ्तार किया .

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a Comment