Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

थाना मोहाना

सोनीपत, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत

बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी में संलिप्त एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 301 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना

के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवक चरस की सप्लाई करने

की फिराक में जाजी-लोहारी टिब्बा रोड क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना के लिए बाद पुलिस टीम

बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां गांव जाजी के प्राथमिक विद्यालय के पास रजबाहे किनारे

एक युवक संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना

नाम साहिल निवासी गांव फरमाना बताया। तलाशी से पहले सहायक उप निरीक्षक प्रदीप ने उसे

उसके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के समक्ष तलाशी कराने

की इच्छा जताई। इसके बाद सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी ईश्वर सिंह को मौके

पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी की जैकेट से पीली पॉलीथिन में

रखी चरस बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर चरस 301 ग्राम पाई गई। बरामद

चरस को कपड़े के पलंदे में सील कर कब्जे में लिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग

कर साक्ष्य सुरक्षित किए गए। सोमवार को आरोपी के खिलाफ थाना मोहाना में मामला दर्ज किया

गया है। आगे की जांच के लिए सहायक उप निरीक्षक विक्रम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एफएसएल

की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से

जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *