Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा में लाखाें की अफीम समेत तस्कर काबू

पत्रकारों से रूबरू होते डीएसपी संदीप धनखड़।

सिरसा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने जिले के गांव चौटाला क्षेत्र से राजस्थान के एक अफीम तस्कर को करीब 13 लाख रुपये की ढाई किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के दौरान पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। तस्कर की पहचान भाचंद उर्फ राजू लाल निवासी जिला चितौडग़ढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।

डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि चितौडग़ढ़ निवासी भागचंद उर्फ राजू लाल अफीम तस्करी का काम करता है और आज राजस्थान से भारी मात्रा में अफीम लेकर डबवाली क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के अनुसार रेडिंग पार्टी तैयार कर चौटाला संगरिया रोड पर रॉयल पैराडाइज पैलेस के नजदीक नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद संगरिया की तरफ से एक शख्स पैदल-पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम की नाकाबंदी को देखकर पीछे मुडक़र भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से करीब ढाई किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कालांवाली थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने बीती 11 दिसम्बर को नाका चौटाला संगरिया क्षेत्र से नारायण लाल पुत्र माधव लाल निवासी राजस्थान को पांच लाख रुपये से अधिक की अफीम सहित काबू किया था। डीएसपी संदीप धनखड़ ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि नशा तस्कर समाज के दुश्मन हैं और उनकी असली जगह जेल है। नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *