Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

झेलम एक्सप्रेस में तथाकथित फर्जी टीटीई पकड़ा, 1620 रुपये बरामद

जीआरपी की गिरफ्त में फर्जी टीटीई

झांसी, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बुधवार को दोपहर 15:15 बजे मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कमर्शियल कंट्रोल से प्राप्त सूचना के आधार पर सीटीआई ग्वालियर एवं आरपीएफ स्टाफ द्वारा 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस के जनरल व दिव्यांग कोच में संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान एक व्यक्ति झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा करते हुए स्वयं को टीटीई बताकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूलता पाया गया। उसके पास से 1620 रुपये नकद बरामद हुए।

उक्त व्यक्ति का वीडियो एक यात्री द्वारा रेलवे ट्विटर पर साझा किया गया था। आरोपित को जीआरपी के सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में सीटीआई राजीव शर्मा, लोकेन्द्र कौशिक, विजय कुमार सिंह, मोहित विश्वास, अर्पित गोस्वामी, अमित परमार, नीरज कौशिक तथा आरपीएफ एएसआई अशोक सिंह भदौरिया, कांस्टेबल शीशराम गुर्जर व अजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *