Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सामाजिक स्वास्थ्य आंदोलन ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट की होगी शुरुआत

सामाजिक स्वास्थ्य आंदोलन ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट की होगी शुरुआत

जयपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर एक बार फिर साक्षी होगा एक ऐतिहासिक सामाजिक स्वास्थ्य आंदोलन ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 2026 का। इस आंदोलन की नींव जयपुर में शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान आधिकारिक घोषणा से साथ की गई।

जेएचडब्लू के को फाउंडर भूपेंद्र सिंह,आरके व्यास और अजय शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 को होने वाले इस फेस्ट के पोस्टर और ब्रोशर का अनावरण इस कार्यक्रम में किया गया। इस आयोजित समारोह में 100 से अधिक बीमा, हेल्थकेयर, कॉर्पोरेट और मीडिया जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिम्मत सिंह ने बताया कि 2024 जीएचडब्लूएफ में हमने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे और इस इवेंट में उन सभी सपोर्टिंग पार्टनर्स को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट दिए गए। जीएचडब्लूएफ 2026 में हम 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फेस्ट में जयपुरवासियों को मलेशिया, दुबई और चीन के अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों से मुफ़्त स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा जो शहर के लिए पहली बार होगा। इसके अलावा जेएचडब्लू ने ईएचडब्लू के साथ सहयोग की घोषणा की जो सलाहकारों की ट्रेनिंग और डेवलपमेंट में मदद देगी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *