Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सोढ़ी दम्पति ने मलेशिया में आयोजित मिस्टर-मिस यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीते पदक

बीकानेर

बीकानेर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मलेशिया में आयोजित मिस्टर-मिस यूनिवर्स बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के पीयूष सोढ़ी ने क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक और वॉरियर्स में रजत पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में रमनदीप कौर सोढ़ी ने वूमेन फिगर व ग्लैमर में रजत पदक तथा मोनिकिनी में कांस्य पदक प्राप्त किया है। रमन कौर सोढ़ी पदक विजेता पीयूष सोढ़ी की धर्मपत्नी है।

सोढ़ी दंपति की इस सफलता पर बीकानेर के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। मलेशिया में पदक सफलता प्राप्त करने के बाद पीयूष सोढ़ी और श्रीमती रमन दीप कौर सोढ़ी आज शाम दिल्ली से बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मोहित अरोड़ा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। विजय जुलूस के रूप में यह रैली बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रामपुरा बस्ती लालगढ़ स्टेशन के सामने पहुंचेगी। पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने बताया कि यह विजय जुलूस बीकानेर से स्टेशन रोड, कोटगेट, जोशीवाड़ा , दाऊजी मंदिर रोड , मोहता चौक, जस्सूसर गेट, कोठारी अस्पताल, सर्वोदय बस्ती रोड और मुक्ता प्रसाद कॉलोनी होते हुए लालगढ़ स्टेशन के सामने पहुंचेगी। लालगढ़ स्टेशन के सामने थोड़ी दंपति का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जबरदस्त आतिशबाजी कर मिठाइयां वितरित कीजाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *