Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

एसओजी ने दस हजार रुपये के इनामी आरोपित सुरेश कुमार को पकडा

एसओजी ने दस हजार रुपये के इनामी आरोपित सुरेश कुमार को पकडा

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारी ग्रेड-II और अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा -2022 में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये परीक्षा में नकल करने वाले फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपित सुरेश कुमार निवासी खाजूवाला जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्व अधिकारी ग्रेड-II और अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा -2022 के संबंध में अभ्यर्थियों के द्वारा परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच किए जाने के दौरान तकनीकी विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि तुलछाराम कालेर व पॉवर कालेर गैंग द्वारा परीक्षा के दौरान सालासर में मौजूद रहकर परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये परीक्षा में नकल करवाई है। इस पर एसओजी ने राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 में मामला दर्ज जांच पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपित सुरेश कुमार इस परीक्षा में अभ्यर्थी था। जिसने पोरव कालेर गैंग से मिलकर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल की थी। आरोपित सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज होते हुए वह फरार हो गया था। इस पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इस प्रकरण में अब तक कुल 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *